Diwali 2024 : दिवाली के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से काम नहीं करने चाहिए

आखिर क्यों दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है ? दिवाली मनाने की शुरुआत कब हुई ? Diwali 2024 : आपको पता ही होगा कि हर साल दीपावली का त्यौहार कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन मनाया जाता है। पूरे साल में एक दीपावली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी लोग बड़े धाम धुमसे मनाते है। इस दिन सभी घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। सभी लोग बड़े उत्साह से दीपावली का त्यौहार मनाते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह नहीं पता होता कि दीपावली क्यों मनाई जाती है ? दीपावली का त्यौहार मनाने का कारण क्या है ? आखिर कब से दीपावली का त्योहार मनाना चालू हुआ था ? अगर आपको भी नहीं पता तो चलिए जानते हैं भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे. Short story : ऋषि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण के मुताबिक, भगवान श्री राम उनकी माता कैकई के कहने पर 14 साल वनवास पर गए थे। वनवास में समय व्यतीत करते समय लंका पति रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और माता सीता को रावण अपने महल लंका ले गया। माता सीता को छुड़ाने के लिए भगवान श्री राम ने वानर सेना की सहायता लेकर लंका पर आक...