Diwali 2024 : दिवाली के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से काम नहीं करने चाहिए
आखिर क्यों दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है ? दिवाली मनाने की शुरुआत कब हुई ?
Diwali 2024 : आपको पता ही होगा कि हर साल दीपावली का त्यौहार कार्तिक महीने में अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
पूरे साल में एक दीपावली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी लोग बड़े धाम धुमसे मनाते है। इस दिन सभी घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। सभी लोग बड़े उत्साह से दीपावली का त्यौहार मनाते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह नहीं पता होता कि दीपावली क्यों मनाई जाती है ? दीपावली का त्यौहार मनाने का कारण क्या है ? आखिर कब से दीपावली का त्योहार मनाना चालू हुआ था ? अगर आपको भी नहीं पता तो चलिए जानते हैं
भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे.
Short story : ऋषि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण के मुताबिक, भगवान श्री राम उनकी माता कैकई के कहने पर 14 साल वनवास पर गए थे। वनवास में समय व्यतीत करते समय लंका पति रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और माता सीता को रावण अपने महल लंका ले गया। माता सीता को छुड़ाने के लिए भगवान श्री राम ने वानर सेना की सहायता लेकर लंका पर आक्रमण किया और रावण का अंत किया। और फिर 14 साल का वनवास पूर्ण करके भगवान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और उनकी पत्नी माता सीता के साथ अयोध्या वापस लौटे
उनके वापस लौटने से पूरी अयोध्या में आनंद का माहौल बन गया था। सभी लोग अपने भगवान को वापस घर लौटने की खुशी में पूरी अयोध्या को दीपों से जगमगा दिया था।
अयोध्या का हर घर हर गांव दीपों से सजा हुआ था। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे और तभी से दीपावली त्यौहार की शुरुआत हुई और तब से दीपावली का त्योहार अंधकार पर विजय का पर्व बन गया.
दीपावली के दिन अपने घर को सजाते समय इन बातों का ध्यान रखें.
- आपके घर के सभी दरवाजों को छोड़कर आपके घर में जो मुख्य दरवाजा है उसके सामने एक रंगोली जरूर तैयार करें ताकि जो भी लोग बाहर से आए उनकी नजर उस रंगोली पर पड़े ताकि उनके घर में प्रवेश करते ही उनके मन में आनंद की लहर उठे.
- घर के सभी दरवाजों को तोरण लगाकर सुशोभित करें
- हमारे हिंदू धर्म में स्वास्तिक और लाभ शुभ को बहुत ही पवित्र माना गया है इसलिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और लाभ शुभ के निशान जरूर बनाएं.
- दीपावली के दिन साक्षात लक्ष्मी जी हमारे घर प्रवेश करती है इसलिए करके घर में पूजा के स्थल पर लक्ष्मी जी की चरण पादुका रखें.
- ईशान कोण में गंगाजल से भरा तांबे का पात्र रखना बहुत ही शुभ माना जाता है.
- पूजा करने के लिए रखी गई मूर्तियों का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और साथ ही पूजा करने वालों को उत्तर की ओर पीठ करके बैठना चाहिए.
- पूजा में कीमती सामान जैसे की सोना, चांदी, हीरे और अन्य चीजें रखनी चाहिए। यह कार्य घर में समृद्धि ला सकता है। पूजा में अपने काम या पढ़ाई से संबंधित वस्तुओं, पुस्तकों और अन्य वस्तुओं को शामिल करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- रात पडते ही पूरे घर को दीपों से सजाया जाता है दीप जलाने में गाय का घी उत्तम माना जाता है।
- हिंदू शास्त्रों के अनुसार, दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके लक्ष्मी जी की पूजा सूर्योदय से पहले कर लेनी चाहिए जो की बहुत ही पवित्र माना जाता है. पूजा से पहले पूरे घर की साफ सफाई कर लेनी चाहिए और फूलों से पूरे घर को सजा लेना चाहिए करके मुख्य द्वार पर रंगोली बनवानी चाहिए। घर के मुख्य द्वार की दोनों साइड दीप जलाना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी बहुत ही प्रसन्न होती है। ऐसी मान्यता है कि यह सब करने से माता लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
- दीपावली के त्योहार पर माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की पूजा के समय लाल कपड़े पहनना हमारे शास्त्रों में बहुत ही शुभ माना जाता है।
- दीपावली का त्यौहार भगवान श्री राम के समय सतयुग से मनाना चालू हुआ था और अभी कलयुग चालू है। आज के समय लोग त्योहार को अपने आनंद के लिए मनाते हैं कई लोग दारू मदिरा का सेवन करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
- आज के समय में देखा देखी बहुत ही बढ़ गई है। लोग एक दूसरे को दिखाने के लिए पटाखे की आतिशबाजी करते हैं और कई हजारों रुपए के पटाखे जला देते हैं पर ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दीपावली का त्यौहार शांति से मनाना चाहिए हमारे घर में मुश्किल ना पड़े ऐसे त्योहार मनाए।
- दिवाली की शाम को सोना अब सुकन माना जाता है इसलिए दीपावली की शाम को बिल्कुल ना सोए
- दीपावली का त्योहार माता लक्ष्मी जी का एक खास त्यौहार है इसलिए सभी स्त्रियों में माता लक्ष्मी जी के दर्शन करें और किसी भी स्त्री का अपमान ना करें.
- घर के मुख्य द्वार पर यहां घर में कहीं भी गंदगी ना रखें घर को एकदम साफ रखें वरना लक्ष्मी जी घर में प्रवेश नहीं करती है इसलिए दीपावली के दिन पूरे घर को एकदम साफ रखें और घर में गंगाजल हो तो पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें.
- दिवाली के दिन अगर आपके घर में कोई गरीब या फीर कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आता है तो उसे खाली हाथ वापस ना भेजें। उसे कुछ ना कुछ देकर उसको खुश करें. क्या पता वह साक्षात लक्ष्मी जी हो पर आप उनको पहचान ना सके। इसलिए दीपावली के दिन किसी को घर से खालि हाथ ना जाने दे.
अंत में बस यही कहना चाहूंगा की....
मां लक्ष्मी का हाथ सदा रहे आपके ऊपर,
सरस्वती का साथ हमेशा रहे आपके साथ,
गणेश का निवास सदा रहे आपके घर,
और माता दुर्गा के आशीर्वाद से, आपके जीवन और कर में प्रकाश ही प्रकाश हो.
आपको और आपके पूरे परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें